bob-epay
बैंक ऑफ बड़ौदा ने bob ePay ऐप पर यह सेवा शुरू की गई है
बैंक ऑफ बड़ौदा की ePayसुविधा है काफी पापुलर
मुंबई। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने BOB epay ऐप पर इ रुपी पर्सन-टू-पर्सन (पी2पी) डिजिटल गिफ्टिंग सुविधा का शुभारंभ किया। बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय मुदालियर,ने बताया कि 'बैंकिंग उद्योग में पहले इ रुपी पी2पी डिजिटल गिफ्टिंग सुविधा की शुरुआत के साथ, बीओबी बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर अभिनव, ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ बना रहा है। ये डिजिटल वाउचर उपहार देने का एक सुरक्षित, निजी और समावेशी तरीका हैं। जैसे-जैसे हम यूपीआई और इ रुपी के उपयोग के क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि करते जा रहे हैं, हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक डिजिटल एडॉप्शन के माध्यम से डिजिटल भुगतान के लाभों को जनसंख्या के एक बड़े हिस्से तक पहुंचाया जाए। यह शुरुआत ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं के अनुरूप एक बेहतर डिजिटल भुगतान इको सिस्टम के निर्माण की दिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रयासों को दर्शाती है।'
ग्राहक ₹1 से ₹10,000 तक के वाउचर जारी कर सकते हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के इ-रुपी प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित, यह बैंकिंग जगत की पहली ऐसी पेशकश है जो ग्राहकों को परिवार, दोस्तों या अन्य लाभार्थियों को व्यक्तिगत, उद्देश्य-विशेष, प्रीपेड डिजिटल वाउचर उपहार देने में सक्षम बनायेगा जिससे यूपीआई भुगतान और अधिक उपयोगी और बहु-आयामी होगा जो ग्राहक जुड़ाव में वृद्धि करेगा। यह सुविधा सभी यूपीआई प्लेटफॉर्मों पर इंटर-ऑपरेबल है।