Thursday, 16 April 2026

Home / Business /

famous-fashionista-p...

स्टाइल, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का खूबसूरत व रॉयल अंदाज

प्रजना और प्रगना ज्वेलरी कलेक्शन में झलकता नारी के आत्मविश्वास का उत्सव

News Image

प्रज्ञना कलेक्शन

महिला दिवस के अवसर पर फैशन डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल ने अपने ब्रांड ‘प्रजना’ और ज्वेलरी लाइन ‘प्रगना’ के माध्यम से आधुनिक महिला के आत्मविश्वास, स्टाइल और सशक्तिकरण को खास अंदाज में प्रस्तुत किया है। प्रजना का नया आउटफिट कलेक्शन बोल्ड डिजाइन, आरामदायक स्टाइल और फ्री-स्पिरिटेड लुक के साथ महिलाओं की स्वतंत्र पहचान को दर्शाता है। वहीं प्रगना की ज्वेलरी में पर्ल, चोकर और ईयररिंग्स जैसे एलिगेंट डिजाइन शामिल हैं, जो पारंपरिक शान और मॉडर्न फैशन का सुंदर संगम पेश करते हैं। यह कलेक्शन हर महिला की व्यक्तित्व को निखारने का संदेश देता है।

| प्रज्ञा टिबरीवाल कहती है, जब मैंने प्रजना की शुरुआत की, तो मेरा उद्देश्य सिर्फ कपड़े बनाना नहीं था, बल्कि ऐसे आउटफिट्स रचना था जो हर महिला की कहानी कह सकें, उसकी ताकत, उसकी नजाकत और उसकी सोच। मेरे लिए फैशन केवल ट्रेंड्स का पालन करना नहीं है, बल्कि यह आत्म-अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है, जो आपके भीतर की ऊर्जा और व्यक्तित्व से जुड़ता है। प्रजना इसी विजन का प्रतीक है—‘प्र’ यानी श्रेष्ठता और ‘ज्ञना’ यानी गहराई से जुड़ा ज्ञान। यह ब्रांड उन महिलाओं के लिए है जो केवल स्टाइलिश नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी, स्मार्ट और अपनी पहचान के साथ मजबूती से खड़ी रहने वाली हैं।

महिला दिवस के इस खास अवसर पर प्रजना का नया कलेक्शन आधुनिक महिला की स्वतंत्र सोच और आत्मविश्वास को समर्पित है। इस बार के कलेक्शन में मेरा एक पसंदीदा लुक है—रैप-स्टाइल लॉन्ग स्लीव टॉप या जैकेट के साथ मैचिंग पैंट्स का कॉर्ड सेट, जिस पर बोल्ड और ब्राइट मल्टीकलर ज्योमेट्रिक प्रिंट बना है। यह आउटफिट फंकी, फ्री-स्पिरिटेड और बेहद आरामदायक है, जो कैजुअल लुक में भी एक खास स्टाइल स्टेटमेंट देता है।

कलेक्शन का एक और खास हिस्सा है टाई-डाई रैप रोब, जिसके सॉफ्ट पिंक, येलो और पर्पल रंग किसी कविता की तरह कपड़े में घुलते हुए नजर आते हैं। यह केवल एक आउटफिट नहीं, बल्कि एक एहसास है, जो हर महिला को सहजता, सौंदर्य और आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान को गर्व से जीने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें
×