Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

eight-gangster-extor...

'रामगढ़ के सेठों' को धमका रहा था गब्बर, कालिया-सांभा जैसे 8 गिरफ्तार

जयपुर रेंज IG के डायरेक्शन पर सीकर में रोहित गोदारा जैसे बदमाशों के गुर्गों का इलाज, आठ गिरफ्तार

News Image

पुलिस ने बदमाशों से कई लग्जरी गाड़ियां जब्त की, संपति भी कुर्क होगी

खबर का शीर्षक आपको पढ़ने में भले फिल्मी लग रहा होगा, लेकिन राजस्थान में आजकल फिल्म शोले की तर्ज पर कई बदमाश खुद को गब्बर समझकर रंगदारी मांगते घूम रहे हैं। सीकर का रामगढ़ सेठान थाना इलाका पैसे वाले और नामचीन व्यपारियों का क्षेत्र कहा जाता है। इस इलाके में रहने वाले कुछ लोगों को पिछले कुछ समय से गैंगस्टर धमका रहे थे। गैंगस्टर्स की धमकी के बाद उनके स्थानीय गुर्गें रंगदारी वसूलने में जुटे थे। इस मामले की 11 दिसंबर को रामगढ़ सेठान में एक ऐसी ही एफआईआर दर्ज हुई। सूचना जयपुर रेंज आईजी तक पहुंच गई। जयपुर रेंज के IG एचजी राघवेंद्र सुहासा (IPS) ने बदमाशों का इलाज शुरु कर दिया है। उनके नेतृत्व में ये तय है कि जयपुर रेंज के आठ जिलों के बदमाश या तो अब ठिकाने छोड़कर भागेंगे या फिर पुलिस के शिकंजे में होंगे। रामगढ सेठान थाना इलाके में दर्ज हुए मामले में पुलिस ने नए कानूनों के तहत सख्त धाराएं जोड़ते हुए गैंगस्टर रोहित गोदारा, राहुल रिणाउ जैसे बदमाशों के संगठित गिरोह से सम्पर्क रखने वाले 8 अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया। इस प्रभावी कार्रवाई में सीकर एसपी प्रवीण नायक और एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल ने आईजी के डायरेक्शन पर पुलिस थाना रामगढ़ सेठान जिला सीकर पर एक टीम का गठन किया था।

पकड़े गए गैंगस्टर्स के आठ गुर्गे

  1. मनोज चांदोलिया पुत्र नन्द किशोर चांदोलिया जाति माली उम्र 38 साल निवासी जाव का मोहल्ला कस्बा रामगढ सेठान पुलिस थाना रामगढ सेठान जिला सीकर।
  2. मुकेश चांदोलिया पुत्र नन्द किशोर चांदोलिया जाति माली उम्र 34 साल निवासी जाव का मोहल्ला कस्बा रामगढ सेठान पुलिस थाना रामगढ सेठान जिला सीकर।
  3. योगेश कुमार पुत्र चौथमल जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी जाव का मोहल्ला कस्बा रामगढ सेठान पुलिस थाना रामगढ सेठान जिला सीकर।
  4. महेन्द्र सिंह पुत्र लूण सिंह जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी बिसाउ गेट के बाहर वार्ड नं. 19 कस्बा रामगढ सेठान पुलिस थाना रामगढ सेठान जिला सीकर।
  5. रवि उर्फ आर.के. जाखड़ पुत्र मनीराम जाति जाट उम्र 28 साल निवासी नीमा की ढाणी पुलिस थाना रामगढ सेठान जिला सीकर।
  6. हरिश छापोलिया पुत्र काशी प्रसाद जाति ब्राहमण उम्र 29 साल निवासी बिसाउ गेट के पास वार्ड नं. 20 कस्बा रामगढ शेखावाटी पुलिस थाना रामगढ सेठान जिला सीकर।
  7. जसवंत उर्फ पिन्टू पुत्र राजकुमार जाति ब्राहमण उम्र 31 साल निवासी जाव का मोहल्ला वार्ड नं. 31 कस्बा रामगढ शेखावाटी थाना रामगढ सेठान जिला सीकर।
  8. रितिक जाडीवाल पुत्र रामावतार जाति नाई उम्र 28 साल निवासी फतेहपुरी दरवाजा के पास वार्ड नं. 14 कस्बा रामगढ शेखावाटी थाना रामगढ सेठान जिला सीकर।


×