Wednesday, 16 September 2026

Home / Duniya /

direct-jaipur-dubai-...

20 जुलाई से जयपुर-दुबई सीधी फ्लाइट फिर शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

स्पाइसजेट रोजाना उड़ान संचालित करेगी, चार महीने बाद मजबूत होगी एयर कनेक्टिविटी

News Image

जयपुर-दुबई सीधी दैनिक उड़ान

जयपुर से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। स्पाइसजेट 20 जुलाई से जयपुर और दुबई के बीच अपनी दैनिक सीधी उड़ान फिर शुरू करने जा रही है। इससे यात्रियों को इस रूट पर एक और डेली फ्लाइट का विकल्प मिलेगा और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5157 रोजाना दोपहर 1:45 बजे जयपुर से रवाना होकर 3:45 बजे दुबई पहुंचेगी। वहीं वापसी में SG-5158 सुबह 7:35 बजे दुबई से उड़ान भरकर 12:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

खबरों की अविरल धारा

पिछले करीब चार महीने से क्षेत्रीय तनाव के कारण इस रूट पर सीधी उड़ानों का संचालन प्रभावित था। नई सेवा शुरू होने से प्रवासी भारतीयों, कारोबारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने के साथ जयपुर की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें
×