Thursday, 17 September 2026

Home / Duniya /

claims-of-attack-on-...

होर्मुज के पास जहाज पर हमला भारतीय नाविकों को लेकर चिंता

ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

News Image

24 भारतीय नाविकों ने की सहायता की अपील

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ओमान तट के पास एक जहाज पर हमले का दावा किया गया है। फॉरवर्ड सीमेंस यूनियन ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कहा है कि जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविक मदद की गुहार लगा रहे हैं। वीडियो में जहाज से काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

हालांकि, इस घटना और 24 भारतीय नाविकों के फंसे होने के दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय सरकार या नौसेना की ओर से भी इस संबंध में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

खबरों की अविरल धारा

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल व्यापार का करीब 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर असर डाल सकता है। 

यह भी पढ़ें
×