Saturday, 1 August 2026

Home / State /

a-unique-display-of-...

अनोखी आस्था, बेटियों को कांवड़ में बैठाकर पैदल निकला श्रद्धालु

कहीं 13 फीट ऊंची कांवड़ तो कहीं 111 लीटर गंगाजल

News Image

बेटियों को कांवड़ में बैठाकर निकले संजू बाबा

सावन के कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। अलीगढ़ के किसान संजय उर्फ संजू बाबा अपनी 8 वर्षीय बेटी राधा और 7 वर्षीय भांजी देवांशी को अलग-अलग कांवड़ों में बैठाकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। संजू 19 जुलाई को यात्रा पर निकले थे और 22 जुलाई को हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं।

यात्रा के दौरान हरियाणा के रोहतक से आए आठ शिवभक्त 13 फीट ऊंची कांवड़ के साथ शामली पहुंचे। वहीं बुलंदशहर के 12 वर्षीय अभिषेक 41 लीटर और दिल्ली के योगेश 111 लीटर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। योगेश ने बताया कि उन्होंने परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नत मांगी थी।

खबरों की अविरल धारा

कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी और एआई कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है, जबकि पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से भी पूरे मार्ग पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें
×