Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

a-fire-broke-out-aft...

बंदूक की दुकान में लापरवाही से वेल्डिंग करते समय धमाकों से दहला रतलाम

रतलाम के माणक चौक थाना इलाके में गणतंत्र दिवस के दिन हथियार की दुकान में तड़ातड़ गोलियां चलने की आवाज और आग लगी, चार झुलसे

News Image

आग से झुलसी हालत में जान बचाने को भागते दिखे लोग

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के अतिव्यस्ततम बाजार चांदनी चौक में सोमवार दोपहर एक बंदूक की दुकान (Gun Shop) में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि बाजार दहल उठा। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। हादसे में दुकान संचालक युसुफ भाई, वहां काम कर रहे दो अन्य युवक और बारूद खरीदने आया एक ग्राहक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इंदौर रैफर कर दिया गया। हादसे की वजह दुकान में चल रहा वैल्डिंग का काम बताया जा रहा है।

वेल्डिंग की चिंगारी से जल गई हथियारों की दुकान

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुकान में मरम्मत अथवा वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी दुकान में रखे बारूद के संपर्क में आ गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई, आसपास की दुकानों और मकानों में कंपन महसूस किया गया।

लोग दुकानें बंद कर भाग छूटे

धमाके की आवाज सुनकर चांदनी चौक बाजार में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। व्यापारियों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर दीं। लोगों को एक बारगी लगा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई आतंकी वारदात ताे नहीं हो गई। हालांकि बाद में हथियाराें की दुकान में आ लगने की जानकारी स्पष्ट हाेने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

फायर ब्रिगेड -पुलिस मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में विस्फोटक सामग्री मौजूद होने के चलते बचाव कार्य बेहद सतर्कता के साथ किया गया। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी राकेश खाखा और एसडीओपी सत्येंद्र घनघोरिया दल-बल के साथ तुरंत पहुंच गए थे। बाद में एसपी अमित कुमार ने भी विजिट की।

शटर में किया जा रहा था वेल्डिंग का कार्य 

 बताया जा रहा है कि बंदूक की दुकान के शटर में वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था.। इसी दौरान चिंगारी निकलकर पास में गिरी और दुकान में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखे बारूद और गोलियों तक आग पहुंच गई और जोरदार धमाका हो गया।

यह भी पढ़ें
×