Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

नेपाल-की-प्रधानमंत्र...

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से टेलीफोन पर की बात

नेपाल में हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की

News Image

मोदी के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और भारत सरकार तथा भारत के लोगों की तरफ से उन्‍हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने नेपाल में हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। 

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच विशेष सम्‍बन्‍धों को और सुदृढ़ बनाने के लिए घनिष्‍ठतापूर्वक कार्य जारी रखने के प्रति भारत की तत्‍परता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने नेपाल में शांति और स्थिरता की बहाली की दिशा में नेपाल के प्रयासों के लिए भारत का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की ने नेपाल को भारत के दृढ़ समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्‍यवाद दिया और दोनों देशों के बीचसम्‍बन्‍धों को और सुदृढ़ करने की प्रधानमंत्री श्री मोदी की इच्‍छा दोहराई।

खबरों की अविरल धारा

प्रधानमंत्री ने नेपाल के आगामी राष्‍ट्रीय दिवस के लिए भी बधाई दी। दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।


यह भी पढ़ें
×