monsoon-intensifies-...
20 से अधिक शहरों में रुक-रुककर बारिश, कई नदियां उफान पर
खेतों में दौड़ता मगरमच्छ
उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी सहित 20 से अधिक शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 66 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रयागराज में सड़कों और अंडरपास में जलभराव होने से यातायात बाधित रहा, वहीं कौशांबी में घरों तक पानी पहुंच गया। लखीमपुर में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस गया और मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचते दिखाई दिए। खेतों और सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां डूब गईं तथा काशी के कई छोटे मंदिरों में पानी भर गया। खराब मौसम को देखते हुए पीलीभीत और बहराइच में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। पिछले तीन दिनों में बारिश और आकाशीय बिजली से प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।