Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

cjp-calls-off-protes...

CJP ने खत्म किया आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया बड़ी जीत

दीपके बोले- "हम कॉकरोच हैं, एक बार घुसते हैं तो निकलते नहीं"

News Image

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म

करीब 35 दिनों तक चले आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान आंदोलन में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, संसद मार्च, लाठीचार्ज और अंत में सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होना जैसे घटनाक्रम देखने को मिले। पार्टी का दावा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ उनकी प्रमुख मांग पूरी हो गई है।

आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, "हम कॉकरोच हैं, एक बार घुसते हैं तो निकलते नहीं।" उन्होंने यह भी कहा कि जिस सरकार के बारे में कहा जाता था कि वहां इस्तीफे नहीं होते, उसी सरकार में मंत्री का इस्तीफा हुआ। उनके शब्दों में, "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।"

खबरों की अविरल धारा

×