Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

vinesh-is-back-in-th...

विवादों और संघर्षों के बीच फिर चर्चा में विनेश फोगाट

एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की मिली अनुमति

News Image

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें 2026 एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अब मामले की अगली सुनवाई 1 जून को होगी।

दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें विनेश फोगाट को ट्रायल में भाग लेने की इजाजत दी गई थी। ये ट्रायल 30 मई 

को नई दिल्ली में आयोजित होने हैं।

WFI ने क्या कहा?

महासंघ का कहना था कि कोर्ट ने फैसला सुनाने से पहले उन्हें विस्तृत जवाब दाखिल करने का पर्याप्त समय नहीं दिया। संघ ने यह भी दलील दी कि खिलाड़ियों की सूची पहले ही जापान भेजी जा चुकी है। ऐसे में यदि विनेश ट्रायल जीत भी जाती हैं, तो लॉजिस्टिक्स और एंट्री से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं।

WFI की ओर से यह भी कहा गया कि अगर विनेश को ‘आइकॉनिक खिलाड़ी’ के तौर पर टीम में शामिल किया जाता है, तब भी उन्हें 50 किलोग्राम भार वर्ग में ही खेलना होगा।

विवादों और संघर्षों के बीच फिर चर्चा में विनेश

खबरों की अविरल धारा

विनेश फोगाट पिछले कुछ वर्षों से लगातार सुर्खियों में रही हैं। साल 2023 में उन्होंने महिला पहलवानों के उस आंदोलन में हिस्सा लिया था, जिसमें तत्कालीन WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता पर कथित यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।

इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में भी उनके साथ बड़ा विवाद जुड़ा। फाइनल मुकाबले के दिन उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस घटना के बाद विनेश ने भावुक होकर कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।

क्या होगी वापसी की नई शुरुआत?

अब सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद एक बार फिर विनेश फोगाट की वापसी की चर्चा तेज हो गई है। खेल प्रेमियों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या विनेश ट्रायल में उतरकर एशियन गेम्स के लिए अपनी जगह बना पाएंगी या नहीं।

कभी धरनों की अगुवाई करने वाली और फिर ओलंपिक विवाद के बाद टूट चुकी विनेश अब एक बार फिर मैट पर लौटने के मुहाने पर खड़ी हैं। यह सिर्फ एक ट्रायल नहीं, बल्कि उनके करियर की नई शुरुआत भी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें
×