village-sarpanch-arr...
पाली में पंचायत समिति मारवाड जंक्शन के जाणुदा ग्राम पंचायत का सरपंच( प्रशासक) 1,50,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एसीबी गिरफ्त में आया तो सरपंच की आंखे फटी रह गई
जोधपुर/पाली। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने पाली जिले में अरुण कुमार, प्रशासक ग्राम पंचायत जाणुदा पंचायत समिति मारवाड जंक्शन जिला पाली को एक मकान के पट्टा जारी करने के बदले 1.50 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। सरपंच ने कुल 2.70 लाख रिश्वत मांगी थी। पहली किश्त के रुप में 1,50,000 रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसके रहवासीय मकान का पट्टा बनाने की ऐवज में अरूण कुमार, प्रशासक ग्राम पंचायत जाणुदा पंचायत समिति मारवाड जंक्शन जिला पाली द्वारा 2,70,000 रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है।
जिस पर भूवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी रेंज जोधपुर के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली द्वितीय के प्रभारी खींव सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं टीम के द्वारा रिश्वत राशि मांग सत्यापन करवा कर 28 सितम्बर को ट्रैप करते हुए आरोपी अरूण कुमार, प्रशासक ग्राम पंचायत जाणुदा, को कुल रिश्वत राशि मांग के 2,70,000 रूपये में से प्रथम किश्त के रूप में रिश्वत राशि 1,50,000 (एक लाख रूपये भारतीय मुद्रा तथा 50 हजार डमी नोट) लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।एसीबी की जोधपुर रेंज के डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है।
यह भी पढ़ें