vedika-won-bronze-me...
लोसल सीकर में आयोजित 14 वर्षीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में टोंक बालिका टीम ने बाड़मेर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता
वेदिका ने जीत का श्रेय कोच, साथियों और परिजनों को दिया
जयपुर। बस्सी की वेदिका शर्मा की अगुवाई में टोंक टीम ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। लोसल सीकर में आयोजित 14 वर्षीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में टोंक बालिका टीम ने बाड़मेर को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व टोंक बालिका टीम ने वेदिका शर्मा की अगुवाई में लीग मैच, प्री क्वाटर व क्वाटर फाइनल मैच में बीकानेर, सिरोही व झुंझुनूं टीम को पराजित किया। सेमीफाइनल में भीलवाड़ा से 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। इससे पूर्व वेदिका ने गत वर्ष विद्या भारती की टीम की और से नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया था। पांच सदस्यीय टोंक बालिका टीम में पाखीराज सिंह, सकीना खान, अनन्या भारद्वाज व अक्षिता यादव का भी जीत में योगदान रहा।