vaibhav-suryavanshi-...
'New Chapter' पोस्ट के बाद अटकलें तेज, आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में मिल सकता है मौका
नेट प्रैक्टिस करते वैभव सूर्यवंशी
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'New Chapter' लिखकर एक फोटो साझा किया, जिसके बाद उनके इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा खिलाड़ी वैभव को अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टीम में शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स भी सवाल उठा चुके हैं।
हाल ही में वैभव ने इंडिया-ए के लिए लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी। वहीं IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने 776 रन बनाए थे। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आज डेब्यू का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें