Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

vaibhav-suryavanshi-...

वैभव सूर्यवंशी फिर फ्लॉप, लगातार तीसरे मैच में नहीं चला बल्ला, बड़ी पारी का इंतजार

श्रीलंका 'ए' के खिलाफ 21 रन बनाकर आउट हुए युवा बल्लेबाज

News Image

श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान बल्लेबाजी करते युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी

श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय ए-टीम सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। श्रीलंका 'ए' के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए।

यह लगातार तीसरा मैच है, जिसमें वैभव अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके हैं। हाल ही में आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले इस युवा खिलाड़ी से फैंस और टीम प्रबंधन को बड़ी पारियों की उम्मीद थी।

खबरों की अविरल धारा

हालांकि, पिछले मुकाबलों में उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट जरूर खेले, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए। उनके प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जहां कुछ लोग धैर्य रखने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें इस स्तर पर खुद को साबित करने के लिए निरंतर रन बनाने होंगे।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया में एंट्री कर वैभव सूर्यवंशी बने देश के सबसे युवा क्रिकेटर

×