Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

tragic-road-accident...

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत

नींदड़ मोड़ पर हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार; पुलिस तलाश में जुटी

News Image

एक्सीडेंट में मृतक मां और बेटा

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। हादसा नींदड़ मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, चौमूं से जयपुर की ओर जा रहा सीमेंट से भरा ट्रेलर बाइक सवार मां-बेटे की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संगीता (40) और उनके बेटे कृष (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों हरमाड़ा स्थित मनसा माता नगर में किराए से रहते थे और किसी काम से बाइक पर निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×