Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

today-a-grand-meetin...

आसमान में दिखेगा ग्रहों का महामिलन, शुक्र और बृहस्पति आएंगे बेहद करीब

सूर्यास्त के बाद आसमान में खुली आंखों से दिखेगा नजारा

News Image

दूरबीन और टेलीस्कोप के बिना देख सकेंगे ये दुर्लभ घटना

आज शाम आसमान में एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह शुक्र और बृहस्पति पृथ्वी से देखने पर एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे। यह दृश्य सूर्यास्त के करीब 30 से 45 मिनट बाद पश्चिमी क्षितिज पर देखा जा सकेगा।

आसमान में सबसे चमकीला सफेद बिंदु शुक्र ग्रह होगा, जबकि उसके बिल्कुल पास चमकता हुआ दूसरा बिंदु बृहस्पति दिखाई देगा। दोनों ग्रह इतने करीब नजर आएंगे मानो एक-दूसरे को छूने वाले हों। खास बात यह है कि इस नजारे को देखने के लिए किसी दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

खबरों की अविरल धारा

हालांकि वास्तव में दोनों ग्रह करोड़ों किलोमीटर दूर हैं, लेकिन पृथ्वी से देखने पर यह खगोलीय युति एक अद्भुत दृश्य पैदा करती है। अगर मौसम साफ रहा तो यह नजारा खगोल प्रेमियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी यादगार बन सकता है।

यह भी पढ़ें
×