surendra-koli-an-acc...
चाय की दुकान में मिला शव
सुरेंद्र कोहली
निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोहली ने शुक्रवार को हरिद्वार में फांसी लगा ली। वह भूपतवाला इलाके में चाय की दुकान चला रहा था। उसका शव दुकान के अंदर मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
कोली करीब 19 साल जेल में रहा था। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से जुड़े आखिरी मामले में भी उसकी सजा रद्द करते हुए उसे बरी कर दिया था। इससे पहले वह 12 अन्य मामलों में भी बरी हो चुका था।
2006 में सामने आया था निठारी कांड
2005-06 में नोएडा के निठारी इलाके से बच्चों और महिलाओं के लापता होने के मामले सामने आए थे। 29 दिसंबर 2006 को कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी के पीछे नाले से मानव अवशेष मिलने के बाद मामला सुर्खियों में आया। इसके बाद पंढेर और उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया। जनवरी 2007 में जांच CBI को सौंपी गई थी।
कोली को कई मामलों में मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में अलग-अलग न्यायिक फैसलों में उसे राहत मिली और नवंबर 2025 में आखिरी मामले में भी वह दोषमुक्त हो गया।
यह भी पढ़ें