Saturday, 19 September 2026

Home / Crime /

massive-fire-in-jaip...

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 25 दुकानें जली

फायर सिस्टम हुआ फेल

News Image

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग

त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला स्थित तीन मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग शुरू हुई और देखते ही देखते करीब 25 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। यहां कपड़ों, प्लास्टिक सामान, कॉस्मेटिक और चूड़ियों के गोदाम व दुकानें थीं।

सुबह करीब 8 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 50 कर्मचारियों और 30 दमकल वाहनों की मदद से दोपहर 2:30 बजे तक आग पर काबू पाया गया। इमारत में रखे पांच कॉमर्शियल LPG सिलेंडरों को भी फायरकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

शटर तोड़कर जान बचाई

खबरों की अविरल धारा

आग के दौरान इलाके की बिजली बंद कर दी गई और आसपास के बाजार भी बंद रहे। धुएं के कारण सुभाष चौक से चांदपोल तक लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन हुई। आग से एक दुकान की दीवार भी गिर गई और बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार व त्रिपोलिया बाजार में यातायात प्रभावित रहा। असिस्टेंट फायर ऑफिसर देवेंद्र मीना ने बताया कि कॉम्प्लेक्स के पास फायर NOC नहीं थी। बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम लगा था, लेकिन वह चालू हालत में नहीं था। प्रत्यक्षदर्शी गार्ड विक्रम सिंह के मुताबिक, गोदाम में मौजूद लोगों ने शटर तोड़कर जान बचाई।

यह भी पढ़ें
×