spains-commanding-pe...
मिकेल ओयारजाबल के दो गोल, 2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट में दर्ज की जीत
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर खुशी मनाते स्पेन फुटबॉलर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम की जीत के हीरो मिकेल ओयारजाबल रहे, जिन्होंने दो गोल दागे, जबकि पेड्रो पोरो ने एक गोल किया। यह 2010 में विश्व चैंपियन बनने के बाद स्पेन की पहली वर्ल्ड कप नॉकआउट जीत है।
स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और ऑस्ट्रिया को गोल पर एक भी शॉट नहीं लगाने दिया। गोलकीपर उनाई सिमोन ने लगातार चौथी क्लीन शीट दर्ज की। अब स्पेन का सामना क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया और पुर्तगाल के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मार्च 2023 से स्पेन की टीम लगातार 35 प्रतिस्पर्धी मैचों में अजेय बनी हुई है।