Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

shankaracharya-will-...

गौमाता के संरक्षण के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ऑन लाइन खरीदेंगे गाय

Go-LX के जरिए होगी गायों की खरीद-बिक्री

News Image

वेबसाइट शुरू करने की घोषणा

Go-LX: गायों के संरक्षण को लेकर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही “Go-LX” नाम से एक वेबसाइट शुरू की जाएगी, जहां लोग अपनी गाय बेच सकेंगे और गो सेवक उन्हें खरीदकर संरक्षण दे सकेंगे।

ऑनलाइन खरीद सकेंगे गाय

यह प्लेटफॉर्म OLX की तरह काम करेगा। अगर कोई पशुपालक अपनी गाय बेचना चाहता है, तो वह वेबसाइट पर जानकारी डाल सकेगा। इसके बाद गो भक्त या गौ सेवा से जुड़े लोग उन गायों को खरीद सकेंगे, ताकि उन्हें कटने से बचाया जा सके।

शंकराचार्य ने कहा, “अगर कोई हिंदू अपनी गाय बेचना चाहता है, तो हमें बेचे। हम गाय खरीदने के लिए तैयार हैं। किसी भी हालत में गाय को कटने नहीं देंगे।”

मकसद गायों को बचाना

खबरों की अविरल धारा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कई लोग दूध देना बंद कर चुकी गायों को कसाइयों को बेच देते हैं। “Go-LX” का मकसद ऐसी गायों को बचाना और उन्हें सुरक्षित स्थान दिलाना है।



यह भी पढ़ें
×