scam-scorpio-car-in-...
एसओजी ने फर्जी टाइप कंपनियां बनाकर लोगों को मुनाफे का झांसा देकर ठगने वाले को पकड़ा
सस्ते में स्कार्पियो देने का झांसा देता था, ऑफर ऐसा लुभावना कि कोई भी जाल में फंस जाए
जयपुर। छह लाख रुपए में नई स्कार्पियो कार मिल रही है, लोगे क्या? ऐसा झांसा देकर छह-छह लाख रुपए एडवांस लेकर करीब 250 स्कॉर्पियो कार बुकिंग कर चुके जोधपुर के एक शातिर ठग को एसओजी राजस्थान ने अरेस्ट किया है। एसओजी ने उसकी ठगी का गणित पता लगाया तो हैरानी भरी कहानी सामने आई। वह लोगों से एडवांड पेमेंट पर अपनी कंपनी में प्रोफिट होना बताकर निवेश करने वालों को पहला गिफ्ट 6 लाख रुपए में स्कार्पियो गाड़ी देने जैसे ऑफर देकर जाल में फांसता था। आरोपी ने कई फर्जी टाइप की कंपनियां बना रखी हैं, जिनके जरिए कई फील्ड में अपना बड़ा कारोबार होने का झूठा जलवा दिखाता था। एसओजी सूत्रों ने बताया कि वह तो शुक्र है समय रहते शातिर पकड़ा गया, नहीं तो जाने कितने लोगों को ठगकर भागता। एसओजी की यह कार्रवाई प्रिवेंटिव तरीके की बताई जा रही है।
पश्चिमी राजस्थान में काली स्कॉर्पियो कार का जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में वहां के लोग इसके शिकार अधिक बताए जा रहे हैं।
जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर की तरफ हर कोई काली स्कार्पियो खरीदने के चक्कर में रहता है। आरोपी दिखावे के लिए दो-चार स्कार्पियो लोगों को डिलीवरी देते हुए फोटो और वीडियो भी रखता। उसके चेन सिस्टम के लिए काम करने वाले लोग ही अपने जानने-पहचानने वालों को ला-लाकर फंसाते थे। एक फरियादी एसओजी तक पहुंच गया। एसओजी ने बड़ा खेल करने से पहले ही दबोच लिया। एसओजी इस मामले का विस्तृत खुलासा करने जा रही है।