Saturday, 1 August 2026

Home / Gyan /

rpsc-announces-recru...

RPSC ने निकाली सीनियर साइंटिस्ट ऑफिसर भर्ती

13 से 17 अक्टूबर के बीच होगी परीक्षा, तीन पदों के लिए मांगे गए आवेदन

News Image

अभ्यर्थी 11 जून से 10 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर साइंटिस्ट ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 11 जून से 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में टैक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक डिविजन के कुल 3 पदों के लिए की जाएगी। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। सबसे अहम बात है ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 11 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि: 13 से 17 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा माध्यम: कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CBRT)

योग्यता और आयु सीमा

  • संबंधित विषय में M.Sc.
  • 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक
  • आयु: 21 से 40 वर्ष

आवेदन शुल्क

  • क्रीमी लेयर BC/MBC: ₹600
  • NCL BC/MBC, SC, ST, EWS, PwD: ₹400

ऐसे करें आवेदन

  • पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें
  • SSO ID से लॉगिन करें
  • Recruitment Portal पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
यह भी पढ़ें
×