children-showcase-th...
1 जून तक चलेगा शिविर
खेल, योग, संगीत गतिविधियों में भाग लेते विद्यार्थी
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर में बच्चों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शिविर के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने खेल, संगीत और योग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर प्रभारी शिवपाल गुर्जर ने बताया कि 18 मई से शुरु हुआ शिविर 1 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार नई चीजें सीखने का मौका दिया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
प्रधानाचार्य भगवान सहाय मीणा ने बताया कि बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के प्रशिक्षकों को बुलाया गया है। शिविर में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान खेल शिक्षक चंद्रमोहन मीणा, संगीत शिक्षिका सरिता मीणा, योग शिक्षिका ऊषा सोलंकी समेत विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।