mnnit-jaipur-19th-co...
जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट्स को मिली उपाधि
मुख्यमंत्री के साथ खड़े डिग्रीधारी इंजीनियर
जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के 19वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने बीटेक, एमटेक, एमएससी, एमबीए एवं आर्किटेक्चर और प्लानिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 21 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने हिन्दी भाषा के टेक्निकल जरनल का विमोचन किया। इस अवसर पर एमएनआईटी जयपुर के निदेशक प्रो. नारायण प्रसाद पाढ़ी सहित संस्थान के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।