Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

ronaldos-world-cup-j...

रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर खत्म, आखिरी मैच के बाद हुए भावुक

फुटबालर का छठे विश्व कप में भी अधूरा रहा खिताब जीतने का सपना

News Image

भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो

अमेरिका के डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके साथ ही 41 वर्षीय कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का छठा और संभवतः आखिरी फीफा वर्ल्ड कप भी समाप्त हो गया। मैच के बाद रोनाल्डो भावुक नजर आए और आंखों में आंसू लिए मैदान से बाहर निकले। खिताब जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया, लेकिन रोनाल्डो ने अभी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि वह पहले अपने परिवार से मिलेंगे और फिर शांत मन से आगे के बारे में फैसला करेंगे।

रोनाल्डो की भावुक तस्वीरें दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। विश्व कप ट्रॉफी भले ही उनके हाथ न लगी हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनकी उपलब्धियों की सूची बेहद लंबी और ऐतिहासिक मानी जाती है।

खबरों की अविरल धारा

×