rajasthans-minister-...
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म अचानक पहुंच गए खेड़ली पुलिस थाने, सिपाहियों से पूछे सवाल, मिले सुस्त से जवाब
बेढ़म में सवालों पर राजस्थान पुलिस दिखी 'बेदम थाना इंचार्ज ने हाथ जोड़ लिए
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म शनिवार को अचानक अलवर जिले के खेड़ली थाने जा पहुंचे। उन्होंने थाने का बारीकी से निरीक्षण किया। स्वागत कक्ष से लेकर रिकॉर्ड रुम तक देखा। इस दौरान बेढ़म में थाना परिसर में पुलिसकर्मी को लाइन से खड़ा करवाकर उनसे सवाल जवाब शुरु कर दिए। बीट कांस्टेबल का क्या काम होता है, इस सवाल पर सिपाही बगले झांकने लगे। फिर गृह राज्य मंत्री के साथ खड़े सीओ ने सिपाहियों को कहा कि जिसे सही से आता हो वो जवाब दे, लेकिन सिपाही फिर भी नहीं बोले।कई बार कहने पर एक सिपाही ने जवाब दिया कि बीट में अपराध और अपराधियों पर निगरानी का काम होता है। इससे गृह राज्यमंत्री संतुष्ट नजर आए।
वर्दी में नहीं थे थाना इंचार्ज
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म खेड़ली थाने पहुंचे तो सबसे पहले थाना इंचार्ज के कमरे में पहुंचे। संभवत: यह औचक निरीक्षण था, वे थाना इंचार्ज के कमरे में पहुंचे तो CI विजय कुमार कुछ फाइलें निपटा रहे थे। हालांकि वे वर्दी में नहीं थे। गृह राज्य मंत्री का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, गृह मंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में वर्दी के लिए पूछ भी लिया। इसके बाद गृह राज्य मंत्री बेढ़म महिला एवं चाइल्ड डेस्क से लेकर रिकॉर्ड रूम पहुंचे। फिर उन्होंने पूछा कि आजकल MLR (मेडिको लीगल रिपोर्ट) ऑनलाइन आ रही है। इस पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि अभी यहां के अस्पतालों की मैपिंग नहीं हुई है।
सीओ भी पहुंच गए
इस दौरान सीओ कठूमर राजेश कुमार विद्यार्थी भी पहुंच गए। उन्होंने गृह राज्यमंत्री को सेल्यूट करने के बाद कहा कि ‘आपका कॉल आया तो मैं मार्केट में ही था सर’। हालांकि थाने के औचक निरीक्ष के बाद बेढ़म ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह औचक निरीक्षण उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। हालांकि थाने के औचक निरीक्ष के बाद बेढ़म ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह औचक निरीक्षण उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। हालांकि उन्होंने खेड़ली थाने में सबसे कम पेंडेंसी की बात कहकर थाना स्टाफ की प्रशंसा कर दी।
यह भी पढ़ें