rain-halted-the-matc...
इंग्लैंड के खिलाफ 59 रन की पारी में सबसे तेज 100 टी-20I छक्कों का बनाया विश्व रिकॉर्ड
अभिषेक इंग्लैंड में टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बनें
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए, लेकिन इसके बाद बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और मैच रद करना पड़ा। मैच में अभिषेक शर्मा ने 59 रन की शानदार पारी खेलते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने यह उपलब्धि 785 गेंदों में हासिल की और ईविन लुईस के 789 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने चार छक्के लगाए और भारत के लिए टी-20I में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने।
वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन की शानदार पारी खेली और इंग्लैंड की धरती पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।