precious-gemstones-s...
जयपुर में सजा जेमस्टोन का भव्य संसार
500 से ज्यादा प्रेशियस और सेमी-प्रेशियस स्टोन बने आकर्षण
Jewellers Association Gemstone Show 2026 के 29वें संस्करण में सोमवार को जयपुर एक बार फिर रंगीन रत्नों की चमक से जगमगा उठा। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित इस शो में देशभर से ज्वेलर्स, निर्यातक, रत्नाभूषण निर्माता और कारोबारियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक ने किया, जबकि अचल ज्वैलर्स के एमडी अरुण कुमार कोठारी विशिष्ट अतिथि रहे। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शो का पोस्टर विमोचन किया। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि शो में 500 से अधिक प्रेशियस, सेमी-प्रेशियस और रफ स्टोन्स की विशाल श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। करीब 180 एग्जीबिटर्स यहां अपने खास कलेक्शन के साथ शामिल हुए हैं। शो कन्वीनर प्रकाश बैद ने कहा कि यह आयोजन ज्वेलर्स और कारोबारियों को एक ही छत के नीचे हर तरह का रॉ-मैटेरियल उपलब्ध कराने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। आधुनिक डिजाइन, दुर्लभ रत्नों और ग्लोबल जेमस्टोन ट्रेंड्स से सजा यह शो कारोबारियों के साथ शहरवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।