Saturday, 1 August 2026

Home / Filmy /

pm-modi-met-the-panc...

फुलेरा 'पंचायत' के 'बिनोद' और 'भूषण' से मिले पीएम मोदी

पंचायत वेब सीरीज के कलाकारों से पीएम मोदी की मुलाकात वाला वीडियो जबरदस्त वायरल

News Image

पीएम मोदी संग अभिनेता अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार

बहुचर्चित वेब सीरीज पंचायत के फैंस के लिए उस वक्त खास पल बन गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात इस शो के लोकप्रिय किरदार 'बिनोद' और 'भूषण' से हुई। पीएम ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "बिनोद से कुछ बातें..."

वीडियो में पीएम मोदी अभिनेता अशोक पाठक (बिनोद) और दुर्गेश कुमार (भूषण) से गर्मजोशी से हाथ मिलाते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, "पंचायत सुनता है या नहीं सुनता है?" पीएम का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

अनएक्सपेक्टेड और प्यारा कोलेब्रेशन

खबरों की अविरल धारा

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अशोक पाठक ने सोशल मीडिया पर पीएम का आभार जताया। वहीं फैंस ने भी इस मुलाकात को "साल का सबसे अनएक्सपेक्टेड और प्यारा कोलेब्रेशन" बताया। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब फुलेरा का विकास पक्का है।" साल 2020 में शुरू हुई पंचायत ओटीटी की सबसे लोकप्रिय सीरीज में गिनी जाती है। चार सफल सीजन के बाद अब दर्शकों को इसके पांचवें सीजन का इंतजार है, जिसकी स्ट्रीमिंग इसी साल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें
×