people-were-watching...
हजारों घायल और 39 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में भूकंप का कहर
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। अब तक 589 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2,980 लोग घायल हैं। हजारों परिवार अपनों की तलाश में मलबे के बाहर इंतजार कर रहे हैं।
बुधवार को राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में रहकर फीफा वर्ल्ड कप मैच देख रहे थे। इसी दौरान आए भूकंप से कई इमारतें ढह गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए।
मलबे के नीचे से आ रही आवाजें
स्थानीय मीडिया के मुताबिक कई जगहों से अब भी मलबे के नीचे फंसे लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सरकार ने 39 हजार से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
9.5 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान
भूकंप से देश को करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
यह भी पढ़ें