gen-z-back-on-the-st...
दो युवाओं ने किया आत्मदाह, रोजगार और सरकारी नीतियों का कर रहे विरोध
नेपाल की सड़कों पर प्रदर्शन
नेपाल में युवाओं की नाराजगी एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दे रही है। पिछले तीन दिनों में तीन युवाओं ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती है। इन घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री बालेन शाह के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। राजधानी काठमांडू में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने सरकार पर युवाओं में विश्वास और उम्मीद कायम रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
जेन-जी नेपाल संगठन का आरोप है कि सरकार ने रोजगार और आय बढ़ाने के लिए बजट और नीतियों में पर्याप्त कदम नहीं उठाए। वहीं, 2023 में प्रेम आचार्य के आत्मदाह के मामले का भी जिक्र हो रहा है। उस समय बालेन शाह ने इसे राज्य की बड़ी विफलता बताया था, लेकिन मौजूदा घटनाओं पर उनकी चुप्पी विपक्ष के निशाने पर है। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि बेरोजगारी, आर्थिक चुनौतियां और युवाओं में बढ़ती निराशा गंभीर चिंता का विषय हैं। उनका मानना है कि यदि सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो विरोध प्रदर्शन और तेज हो सकते हैं।
बालेन शाह 2022 में काठमांडू के मेयर बने थे और बाद में आम चुनाव में जीत दर्ज कर 35 वर्ष की उम्र में नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। उनकी पार्टी की जीत को नेपाल की पारंपरिक राजनीति के लिए बड़ा बदलाव माना गया।
यह भी पढ़ें