ott-release-date-for...
9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम, पांच भाषाओं में मिलेगी फिल्म
राम चरण स्टारर 'पेद्दी'
करीब 400 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली राम चरण की स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म 'पेद्दी' अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी समेत पांच भाषाओं में उपलब्ध होगी, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी संस्करण का प्रीमियर अगस्त में किया जा सकता है।
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। कहानी एक आदिवासी गांव के युवक की है, जो अपने गांव को पहचान दिलाने और रेलवे स्टेशन बनवाने के लिए खेल के मैदान में संघर्ष करता है।
जाह्नवी कपूर के सीन पर हुआ था विवाद
रिलीज के दौरान फिल्म में जाह्नवी कपूर के एक दृश्य को लेकर विवाद भी हुआ था। विवाद बढ़ने पर निर्देशक ने माफी मांगते हुए उस सीन को फिल्म से हटा दिया था।
यह भी पढ़ें