actor-ram-charan-cal...
सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
‘पेद्दी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में हुई बड़ी गलती
साउथ सुपरस्टार रामचरण Ram Charan इन दिनों अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि मंच पर हुई दो बड़ी गलतियां बन गईं। इवेंट के दौरान राम चरण ने पहले भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया, और फिर भोपाल के लोगों को बिहार का बता बैठे। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाकों की बाढ़ आ गई।
क्रिकेटरों को लेकर हुआ रैपिड फायर राउंड
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राम चरण से भारतीय क्रिकेट स्टार्स को कुछ शब्दों में डिस्क्राइब करने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्होंने कई खिलाड़ियों की तारीफ की।
Sachin Tendulkar को बताया - “लंबा और महान सफर”
MS Dhoni के लिए कहा - “कूल और शांत”
Rohit Sharma को बताया - “हर किसी का पसंदीदा इंसान”
Virat Kohli के लिए सिर्फ एक शब्द कहा - “फायर”
लेकिन जैसे ही जसप्रीत बुमराह का नाम आया, राम चरण बड़ी गलती कर बैठे। जसप्रीत बुमराह को बता दिया फुटबॉलर।
क्या बोले रामचरण
“जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल पसंद है और फुटबॉल को इतने आगे बढ़ा रहे हो। लव यू सर।”
बस फिर क्या था, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने तुरंत गलती पकड़ ली और मजेदार मीम्स शेयर करने लगे।
भोपाल वालों को कहा ‘बिहार के लोग’
इवेंट में एक और मौका ऐसा आया जब राम चरण ने भोपाल की जनता को संबोधित करते हुए गलती से “बिहार के लोग” कह दिया। इस पर वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस क्लिप को भी तेजी से वायरल कर दिया।
गलती का एहसास होते ही मांगी माफी
ट्रोलिंग बढ़ने के बाद राम चरण को अपनी गलती का एहसास हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने रात में जसप्रीत बुमराह से संपर्क कर माफी भी मांगी। हालांकि फैंस इस पूरे मामले पर लगातार मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।