monsoon-stalls-in-ma...
महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मानसूनी बादल नहीं
मानसून की धीमी चाल से कई राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा साफ आसमान।
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। जून के तीसरे सप्ताह तक भी मानसून कई राज्यों में पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक के बड़े हिस्सों में आसमान साफ दिखाई दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के 723 जिलों में से केवल 103 जिलों में ही सामान्य बारिश दर्ज की गई है, जबकि कई क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम विकसित नहीं होने से मानसून की प्रगति प्रभावित हुई है। 4 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 19 राज्यों तक तो पहुंच गया, लेकिन पिछले एक सप्ताह से तेलंगाना के भद्राचलम क्षेत्र के आसपास इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसी वजह से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है।