Saturday, 1 August 2026

Home / Sports /

messi-scores-first-h...

फुटबॉल वर्ल्डकप में मेसी ने मारी पहली हैट्रिक

अल्जीरिया के खिलाफ 3 गोल दागकर रचा इतिहास

News Image

अर्जेंटीना की शानदार जीत

फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में अपना नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ दर्ज करा दिया। 38 वर्षीय अर्जेंटीनी कप्तान ने अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में पहली बार वर्ल्ड कप हैट्रिक जमाई और अपनी टीम को 3-0 की शानदार जीत दिलाई। मेसी ने मैच के 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल कर हैट्रिक पूरी की। खास बात यह रही कि 20 साल पहले 17 जून को ही उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया था और अब उसी तारीख पर उन्होंने यह यादगार कारनामा कर दिखाया।

वर्ल्ड कप इतिहास में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी

खबरों की अविरल धारा

कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेसी पूरे मैच में छाए रहे। इस हैट्रिक के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह उपलब्धि इससे पहले जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम थी। अल्जीरिया के खिलाफ यह मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच भी था। इसके साथ ही वे पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। इस सूची में उनसे पहले केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें
×