Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

massive-fire-at-luck...

लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत

अलीगंज की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, बचाव कार्य में जुटीं फायर ब्रिगेड

News Image

अलीगंज इलाके के कोचिंग सेंटर में भीषण आग

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगते ही कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों ने ऊपरी मंजिलों से छलांग भी लगाई। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में स्टडेंट्स अधिक हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, SDRF और NDRF की टीमें पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। फायरकर्मियों ने इमारत के पीछे से रास्ता बनाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि इमारत के निचले हिस्से में पेट शॉप और क्लीनिक संचालित होते हैं, जबकि ऊपरी मंजिल पर लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×