lieutenant-general-d...
करीब 40 साल के सैन्य अनुभव के साथ संभालेंगे जिम्मेदारी, जनरल उपेंद्र द्विवेदी का लेंगे स्थान
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के अगले प्रमुख नियुक्त, संभालेंगे देश की थलसेना की कमान
देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वर्तमान में वे उप सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं और अब जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह सेना की कमान संभालेंगे। दिसंबर 1986 में सेना में शामिल हुए धीरज सेठ लगभग चार दशकों से देश सेवा में जुटे हैं। उन्होंने रेगिस्तानी इलाकों से लेकर जम्मू-कश्मीर तक कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया है। सेना की विभिन्न प्रमुख कमानों में उनकी भूमिका अहम रही है। NDA और IMA के पूर्व छात्र रहे धीरज सेठ को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उनका अनुभव और नेतृत्व भारतीय सेना को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जून में समाप्त हो रहा द्विवेदी का कार्यकाल
जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल जून 2026 तक है। उन्होंने 30 जून 2024 को आर्मी चीफ का पद संभाला था। आर्मी चीफ का कार्यकाल 3 साल या 62 साल की उम्र (दोनों में जो भी पहले पूरा हो) तक होता है।
यह भी पढ़ें