Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

ireland-defeated-t20...

भारत को हराकर आयरलैंड ने अपने नाम की सीरीज

2-0 से क्लीन स्वीप किया

News Image

चैंपियन आयरलैंड टीम

टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम ​इंडिया को आयरलैंड ने शृंखला में 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। दूसरे मैच में आयरलैंड ने भारतीय टीम को एक रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने टॉस जीतकर गैंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर ने सर्वाधिक 53 रन की पारी खेली। टीम इंडिया की ओर से पहला मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। तिलक वर्मा ने 55 रन, हर्षित राणा ने 21 और शिवम दुबे ने 20 रन बनाए। आयरलैंड के लिए खेल रहे टोंक के गेंदबाज जय मूंदड़ा ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में कुल पांच विकेट लेकर मूंदड़ा प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×