Sunday, 2 August 2026

Home / Duniya /

interesting-news-ele...

बिजली के बिल ने खोला राज! बैचलर के फ्लैट से मिले 300 से ज्यादा अजगर

चीन में एक व्यक्ति ने किराए के मकान को बना रखा था अजगरों का ब्रीडिंग सेंटर

News Image

रोचक खबर

चीन के झेजियांग प्रांत में एक बैचलर के किराए के फ्लैट से 300 से ज्यादा अजगर बरामद होने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ, जब फ्लैट का असामान्य रूप से बढ़ा हुआ बिजली बिल जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया।

दरअसल, एक बुजुर्ग ने पहाड़ के नीचे एक विशालकाय और असामान्य सांप देखने की सूचना पुलिस को दी थी। जांच में पता चला कि सांप स्थानीय प्रजाति का नहीं था। इसके बाद पुलिस ने वन्यजीव विशेषज्ञों की मदद से ऐसे स्थानों की तलाश शुरू की, जहां सांपों की ब्रीडिंग की जा सकती थी।

जांच के दौरान एक फ्लैट का बिजली बिल संदिग्ध रूप से बहुत अधिक मिला। छापेमारी की गई तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी चौंक गई। फ्लैट के अलग-अलग हिस्सों से 300 से अधिक अजगर बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने किराए के फ्लैट को अवैध ब्रीडिंग सेंटर बना रखा था। चीन में संरक्षित प्रजातियों के अजगरों की बिना अनुमति खरीद-फरोख्त और ब्रीडिंग गैरकानूनी है। इसी आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब चीन में सांप, छिपकली और मकड़ी जैसे एक्सॉटिक पालतू जीव रखने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें
×