Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

in-dausa-a-man-kille...

दौसा में पत्नी पर शक के चलते चाचा ने की भतीजे की हत्या, कांच की बोतल से रेता गला

शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया था

News Image

आरोपी अशोक रैगर गिरफ्तार

दौसा जिले में 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र में 21 जुलाई को भांडारेज मोड़ के पास तलाई के निकट युवक का शव मिला था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब पिलाने के बहाने भतीजे को सुनसान स्थान पर बुलाया और कांच की टूटी बोतल से उसके गले पर कई वार कर दिए। घायल युवक को वहीं छोड़कर वह घर लौट गया, जिससे समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि मृतक की पहचान सौरभ रैगर (25) के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में उसके चाचा अशोक रैगर (40) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच में पता चला कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और इसी दौरान उसकी अपने चाचा की पत्नी से बढ़ती नजदीकियों का अशोक को शक हो गया था। इसी शक के चलते उसने हत्या की साजिश रची। मृतक के पिता द्वारा हत्या की आशंका जताने के बाद पुलिस ने जांच तेज की थी, जिसमें एमओबी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×