Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

illegal-arms-factory...

जंगल में चल रही थी फैक्ट्री, पुलिस ने पहुंचकर जखीरा पकड़ा

मध्य प्रदेश और राजस्थान सप्लाई होते थे तमंचे, राइफल और पिस्तौल

News Image

इतने हथियार पकड़े गए कि डीसीपी की टेबल ही भर गई

आगरा। थाना डौकी पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ ली। गांव के बाहर जंगल में बने एक खंडहर में यह फैक्ट्री संचालित थी। पुलिस ने भारी मात्रा में राइफल, तमंचे, पिस्टल बरामद की हैं। आगरा के अलावा इन हथियारों की तस्करी मध्य प्रदेश और राजस्थान तक की जा रही थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस फैक्ट्री संचालन में संलिप्त अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।


आगरा में थाना डौकी क्षेत्र के नर काकर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। डीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को अवैध फैक्ट्री से चार राइफल, दस तमंचे, एक पिस्टल व उनके निर्माण में प्रयोग होने वाला सामान मिला है। थाना डौकी के काकर गांव के जंगल में खंडहर पड़े मकान में आरोपी सचिन और रघुवीर निवासी राजाखेड़ा धौलपुर, सियाराम निवासी दौलता खुर्द और मोनू निवासी ककरेली बहेड़ी, फतेहाबाद अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने सचिन, रघुवीर और सियाराम को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार के नेतृत्व में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम में एसआई देवेंद्र सिंह, एसआई अनुज नागर, एसआई धनेश कुमार, राजीव पाराशर, अजीत राठी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

कमरे में बिखरा था खून, बिस्तर पर पड़ी मिली लाश

×