Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

husband-fed-up-with-...

पत्नी की गुटखा खाने की लत से तंग पति बना कातिल

गला दबाकर हत्या कर दी, फिर रचा हार्ट अटैक का ड्रामा

News Image

पुलिस गिरफ्त में गजेंद्र सिंह

सिरोही जिले में पूनम कंवर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र सिंह ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या की साजिश कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि पत्नी की गुटखा खाने की आदत, पैसों को लेकर होने वाले विवाद और लगातार झगड़ों से वह परेशान था। इसी कारण उसने हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी और तीन साल की बेटी को उदयपुर घुमाने ले गया। लौटते समय सुनसान रास्ते में कार रुकने पर उसने कथित रूप से पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद परिवार को हार्ट अटैक से मौत की कहानी सुनाई। हालांकि पोस्टमॉर्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसने बाद में पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×