Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

harassment-of-a-fema...

बस्सी के सरकारी अस्पताल परिसर में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न

अफसर की ‘हवस’ से चिकित्सा विभाग में खलबली, बस्सी में चिकित्सा विभाग के अफसर पर उत्पीड़न के आरोप

News Image

जिस ऑफिस में नौकरी वहां भी सुरक्षा नहीं तो कहां जाएं महिलाएं

राजकीय उप जिला अस्पताल बस्सी (जयपुर) के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऑफिस की एक महिला कर्मचारी ने अपने बॉस पर ही अश्लील हरकत, मानसिक प्रताड़ना और गंभीर धमकियों के आरोप लगाते हुए बस्सी थाने में FIR दर्ज कराई है। इस मामले के उजागर होने पर स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई गई है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। शिकायत के अनुसार 20 जुलाई 2026 को अफसर ने उसे बार-बार कार्यालय में बुलाया। उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। विरोध करने पर नौकरी खत्म कर देने, एसएसटी केस लगा देने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी वहां आ गया, तब जाकर युवती वहां से बचकर निकली। यह मामला केवल एक कर्मचारी की शिकायत भर नहीं, बल्कि सरकारी कार्यालयों में कार्यस्थल पर महिलाअों की गरिमा, सुरक्षा और जवाबदेही तय करने का है।

महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई

महिला का आरोप है कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक कुर्सी पर बैठे अधिकारी ने उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई। शिकायत के अनुसार युवती को बार-बार अफसर ने अपने ऑफिस में बुलाने लगा, बंद ऑफिस में उसके साथ अश्लील बातें करते हुए शारीरिक संबंध स्थापित करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर नौकरी खराब कर देने, अपने रसूखों के दम पर अहित और SC/ST केस में फंसाने की धमकी दी गई। विराेध करने और शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी वहां आ गए। कार्यालय में पोस्टेड अन्य कर्मचारियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

नौकरी के शुरुआत से ही उत्पीडन

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि यह घटनाक्रम केवल एक दिन तक सीमित नहीं था। नौकरी के शुरुआती समय से ही उसका बॉस उसका उत्पीडन करता आ रहा है। अधिकारी उसे अलग-अलग बहाने से अन्यत्र ले जाकर भी अनुचित व्यवहार करता था। शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। कई बार लड़की जैसे तैसे उसके चंगुल से बचकर निकल आई, तो वह बदला लेने के मूड में आ गया। ऑफिस में उसे प्रताडि़त करने लगा। यह सिलसिला करीब एक डेढ़ वर्ष से चला आ रहा है। आखिरकार लड़की ने पूरे ऑफिस के सामने विरोध किया और उसके साथ हो रही हरकतें सभी को बता दी। वह पुलिस थाने पहुंची और अधिकारी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी।

पत्नी से मिलवाने के बहाने घर भी ले गया

बस्सी में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली युवती ने एक अन्य घटना का भी जिक्र किया है। उसने बताया कि अफसर उसे एक बार पत्नी से मिलवाने की बात कहकर अपने घर ले गया। वहां पत्नी के कमरे में होने की बात कहकर अंदर ले गया। जबकि उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। युवती को पकड़ लिया, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती जैसे-तैसे आबरू बचाकर उसके चंगुल से छूटकर निकली। वह काफी दिनों तक प्रताड़ता झेलती रही, लेकिन अब बस, उसने कंप्लेन दर्ज करा दी।

करियर बर्बाद करने की धमकी!

खबरों की अविरल धारा

जनता की सेहत का जिम्मा संभालने वाले स्वास्थ्य विभाग के बस्सी कार्यालय पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिस सरकारी अस्पताल में मरीज इंसाफ, इलाज और संवेदनशीलता की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, अब वहीं की एक महिला कर्मचारी पर अफसर ने बुरी नजर डाल दी। कई महीनों के उत्पीड़न झेल रही महिला कर्मचारी ने परेशान होकर विराेध कर दिया और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इससे स्वास्थ्य महकमा सवालों के घेरे में आ गया। महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें

महिला कर्मचारी ने अपने ही बॉस पर जो आरोप लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं, अफसर उसे अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था।, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। युवती के विरोध करने पर SC/ST केस में फंसाने और नौकरी खत्म कराने की धमकी देता बताया। लड़की ने पुलिस कंप्लेन में लिखा है कि उसे यहां तक कहा गया कि चुप रहना, नहीं तो नौकरी भी जाएगी और झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।

कई बार भागकर अपनी इज्जत बचाई

महिला कर्मचारी ने बताया कि उसने कई बार भागकर अपनी इज्जत बचाई, लेकिन अब बहुत हो गया, उसे न्याय चाहिए। शिकायत में महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास अफसर की अश्लील बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। जिसे वह जांच में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने को तैयार है। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी होगा।



यह भी पढ़ें
×