character-posters-fo...
राजकुमार संतोषी की फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
‘बंटवारा 1947’ के कैरेक्टर पोस्टर्स में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा समेत पूरी स्टारकास्ट
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। मोशन पोस्टर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के प्रमुख किरदारों के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिनमें कलाकार अपने प्रभावशाली लुक में नजर आ रहे हैं। जारी पोस्टर्स में शबाना आजमी ‘दुर्गावती देवी (माई)’, सनी देओल ‘सिकंदर मिर्जा’, प्रीति जिंटा ‘हमीदा बेगम’, करण देओल ‘जावेद मिर्जा’, अली फजल ‘हबीब अनवर’ और अभिमन्यु सिंह ‘याकूब खान’ की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर्स से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म विभाजन के दौर में साहस, संघर्ष और मानवीय रिश्तों की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।
मेकर्स ने किशन के किरदार का पोस्टर भी साझा किया है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के हर किरदार को भावनात्मक और मजबूत अंदाज में पेश किया गया है, जिससे कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि करीब तीन दशक बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर साथ नजर आएगी।
14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें