Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

bumrah-to-return-to-...

968 दिन बाद वनडे में लौटेंगे बुमराह, रोहित-कोहली की भी वापसी से बढ़ा रोमांच

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में

News Image

लंबे इंतजार के बाद जसप्रीत बुमराह की वनडे वापसी

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मंगलवार का दिन खास होने वाला है। करीब 968 दिन बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने आखिरी वनडे 2023 विश्व कप फाइनल में खेला था। अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वह एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी की अगुआई करते नजर आएंगे। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वनडे टीम में वापसी होगी, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 61 मुकाबले जीते

आंकड़ों की बात करें तो वनडे में भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 110 वनडे खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 61 मुकाबले जीते हैं। खास बात यह है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले पांचों वनडे मैच जीत चुकी है। यह सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार को मिल सकता है मौका

मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं और टीम संयोजन को लेकर उनसे चर्चा भी हुई है। वहीं, मोहम्मद सिराज इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऑलराउंडर की भूमिका के लिए शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के बीच मुकाबला है, जबकि चोटिल हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें
×