Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

big-change-in-team-i...

श्रेयस अय्यर बने नए टी-20 कप्तान, सूर्यकुमार की छुट्टी

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया

News Image

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

भारतीय टी-20 क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया। सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव अब न सिर्फ कप्तानी से हट गए हैं, बल्कि उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने आने वाले वर्षों की योजनाओं और युवा खिलाड़ियों पर फोकस को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

श्रेयस अय्यर के लिए कप्तानी की राह आसान नहीं थी। कई खिलाड़ियों के नाम चर्चा में थे, लेकिन आखिरकार बोर्ड और टीम प्रबंधन ने अय्यर पर भरोसा जताया। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में नेतृत्व क्षमता दिखाने वाले अय्यर अब भारतीय टी-20 टीम को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम में एक और बड़ा फैसला लेते हुए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने में जुट चुके हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टीम में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

खबरों की अविरल धारा

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में किस तरह का नया अध्याय लिखती है और युवा खिलाड़ियों की यह ब्रिगेड आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें
×