bharatpur-cricket-se...
25 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी चार सदस्यीय समिति
जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और एडहॉक कमेटी के सदस्यों की मुलाकात
भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी पर महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न और छेड़छाड़ समेत गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतों के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।
कमेटी के संयोजक डॉ. मोहित यादव ने बताया कि मामला संवेदनशील है और जांच रिपोर्ट 25 दिनों में सौंपी जाएगी। इस दौरान पीड़ित पक्ष, गवाहों और सचिव का पक्ष भी सुना जाएगा। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित पदाधिकारी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने और सरकार से कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
डॉ. यादव ने महिला खिलाड़ियों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन और वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतें पहले भी मिली हैं, लेकिन महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न का मामला पहली बार सामने आया है।
वहीं, शत्रुघ्न तिवारी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह पुलिस, एसओजी या किसी भी एजेंसी से निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि यदि आरोप साबित हो गए तो वह जीवनभर क्रिकेट छोड़ देंगे।
यह भी पढ़ें