ayush-minister-launc...
12 से 14 दिसंबर 2025 को पंचकुला हरियाणा में होगा आयुर्वेद महोत्सव
आयुष मंत्री ने किया आयुर्वेद महोत्सव 2025 का पोस्टर लांच
नई दिल्ली। आयुरमहोत्सव 2025 टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब भारत सरकार के आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आगामी राष्ट्रीय आयुर्वेद महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर लांच करते हुए अपनी शुभकामना दीं।
आयुरमहोत्सव टीम से डॉ. रिषभ ने में बताया कि आगामी 12-14 दिसंबर 2025 को पंचकुला हरियाणा में यह आयुर्वेद महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश भर से आयुर्वेद के डॉ, विशेषज्ञ, कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ ही आयुष मंत्रालय के अधिकारी, मंत्री भी इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले हैं। इसके साथ ही देश भर से हजारों की संख्या में आयुर्वेद विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स भी प्रतिभाग करने वाले हैं।
इस पूरे कार्यक्रम के लिए आयुष मंत्री भारत सरकार ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
यह भी पढ़ेंhome / health / swasth-nari-sashakt-parivar-abhiyaan 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान