Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

attitude-shouldnt-ch...

फ्लाइट में क्रिकेट खेलते दिखे सचिन

आसमान में भी नहीं छूटा सचिन का क्रिकेट प्रेम

News Image

सारा और बहू संग फ्लाइट के VIDEO ने जीता फैंस का दिल

क्रिकेट के मैदान पर अनगिनत रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इस बार हजारों फीट की ऊंचाई पर ऐसा शॉट खेला कि फैंस मुस्कुरा उठे। 53 वर्षीय पूर्व भारतीय बल्लेबाज का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट के अंदर परिवार के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

सचिन ने शुक्रवार को X पर 31 सेकेंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए, भले ऑल्टीट्यूड कुछ भी हो।" यही लाइन फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।

वीडियो में सचिन उल्टे बल्ले से बल्लेबाजी करते दिखते हैं, जबकि उनकी बहू सानिया चंडोक गेंदबाजी करती नजर आती हैं। खेल के दौरान सानिया की एक गेंद पर बेटी सारा तेंदुलकर शानदार कैच पकड़ लेती हैं। इसके बाद सचिन, सारा और सानिया तीनों हंसते हुए इस खास पल का आनंद लेते दिखाई देते हैं।

खबरों की अविरल धारा

मैदान से दूर भी सचिन का क्रिकेट प्रेम कम नहीं हुआ है। यही वजह है कि फ्लाइट के अंदर खेला गया यह छोटा-सा मैच क्रिकेट फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे ‘सबसे क्यूट क्रिकेट मोमेंट’ बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×